x

चंद्रयान-3 पर शेख हसीना समेत वैश्विक नेताओं ने पीएम मोदी को दी बधाई

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: mid-day

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंद्रयान-3 की सफलता पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित कई विश्व नेताओं ने बधाई दी। बीते दिन पीएम मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के बारे में भी बात की और उन्होंने जोहान्सबर्ग के होटल में प्रवासी भारतीयों का स्वागत किया। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की सफलता प्राप्त की है।