गोवा सीएम बोले, "जहां भी मंदिर नष्ट हालत में हैं, उनका पुनर्निर्माण किया जाना चाहिए"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free press journal
गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने ज्ञानवापी मुद्दे को लेकर कहा कि जहां कहीं भी मंदिर तोड़े गए, उन्हें फिर से बसाया जाए। गोवा में पुर्तगालियों ने मंदिरों को नष्ट किया था। जिनके जीर्णोद्धार के लिए राज्य सरकार बजट आवंटित करेगी। पुर्तगाली शासन में हिंदू संस्कृति का विनाश हुआ और कई लोगों का धर्मांतरण हुआ। राज्य के मंदिरों को नष्ट कर दिया गया। हम इन सबका कायाकल्प करने जा रहे हैं।
