गोवा कांग्रेस को झटका, इस्तीफा देकर राखी प्रभुदेसाई नाइक टीएमसी में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
गोवा कांग्रेस समिति की प्रवक्ता राखी प्रभुदेसाई नाइक पद से इस्तीफा देकर टीएमसी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने गोवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडांकर को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उन्होंने भारी मन से बहुत विचार करने के बाद कांग्रेस के साथ अपनी छोटी लेकिन सार्थक पारी को समाप्त करने का फैसला लिया है। उन्होंने कांग्रेस के दिशाहीन नेतृत्व पर इस्तीफे का ठीकरा फोड़ा।
