केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार बहुत जल्द बढाएगी महंगाई भत्ते और आवास भत्ते
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DNA India
सरकार बहुत जल्द कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और आवास भत्ते बढ़ा सकती है। इससे 30 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। अभी केंद्रीय कर्मचारियों को उनकी श्रेणियों के हिसाब से 9%, 18% और 27% एचआरए मिलता है। उम्मीद की जा रही है कि एचआरए में 3% तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके बाद श्रेणियों के हिसाब से एचआरए की दरें 10%, 20% और 30% हो जाएंगी।
