गूगल मना रहा बर्लिन दीवार गिराए जाने की 30वीं एनीवर्सरी, किया डूडल समर्पित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Google
गूगल बर्लिन दीवार गिराए जाने की 30वीं एनीवर्सरी मना रहा है। शांतिपूर्ण आंदोलन की 30वीं वर्षगांठ पर गूगल ने डूडल बनाया। आंदोलन शीत युद्ध खत्म करने और जर्मनी एकीकरण के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुआ था। बर्लिन की गेस्ट आर्टिस्ट मैक्स गूथर ने डूडल बनाया। जिसमें एक कपल को टूटी दीवार के बीच में गले मिलते दिखाया गया। इसमें लिखा है 'Tor auf' जिसका मतलब है ओपन द डोर।
