गूगल ने पूर्व अफगान सरकार के तमाम ईमेल अकाउंट्स किए लॉक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
गूगल ने पूर्व अफगानिस्तान सरकार के तमाम ईमेल अकाउंट्स को लॉक कर दिया है। अब तालिबान आतंकी इन अकाउंट्स में मौजूद जानकारी हासिल नहीं कर पाएंगे। 15 अगस्त को तालिबान ने काबुल के साथ ही पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद कई रिपोर्ट्स ऐसी आईं थीं जिनमें कहा गया था कि तालिबान अशरफ गनी सरकार के दौर में हुई संवेदनशील जानकारियां अलग-अलग स्रोतों से जुटा रहे हैं।
