सरकार ने वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: tkbsen
सरकार ने अर्थशास्त्री वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया। नागेश्वरन, के वी सुब्रमण्यम की जगह लेंगे। सुब्रमण्यम ने 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद दिसंबर 2021 में ये पद छोड़ा था। नागेश्वरन ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, "सरकार ने अनंत नागेश्वरन को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है और उन्होंने आज से अपना प्रभार संभाल लिया है।"
