x

राजनीतिक पार्टियों से वार्ता शुरू कर सकती है सरकार, चुनाव पर होगी चर्चा

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करने और इसका राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए जल्द ही वार्ता शुरू कर सकती है। हालांकि अभी तक जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों को इस वार्ता का आधिकारिक प्रस्ताव नहीं भेजा गया है, लेकिन सात राजनीतिक पार्टियों के गुपकर गठबंधन ने कहा है कि उसे बातचीत करने से कोई दिक्कत नहीं है। इस वार्ता में इलाके में चुनाव कराने पर भी चर्चा की जा सकती है।