बिजनेस के लिए यूएई में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी एक साल की छुट्टी, आधी सैलरी मिलती रहेगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Npr
यूएई सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके मुताबिक, सरकारी कर्मचारी जो खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, वो एक साल की छुट्टी ले सकेंगे। छुट्टी के दौरान भी उन्हें आधी सैलरी मिलती रहेगी। इसके पीछे सरकार का मकसद यह है कि यूएई के निवासी सरकारी नौकरी के बजाय बिजनेस में हाथ आजमाएं ताकि देश में दूसरे लोगों को जॉब मिल सकें और इसका फायदा इकोनॉमी को हो।
