कोयला भंडारों को फिर से भर रही सरकार, घबराने की नहीं है जरूरत- कोयला मंत्री
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कोयले की किल्लत के चलते देश में इन दिनों बिजली का संकट गहराया हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई राज्य कोयले की कमी का हवाला देते हुए ब्लैकआउट की चेतावनी दे चुके हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी और ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के साथ बैठक कर हालातों की समीक्षा की। बैठक के बाद कोयला मंत्री जोशी ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार कोयला भंडारों को फिर से भर रही है।