2019 चुनाव से पहले 'अन्नदाता' को मिल सकता है मोदी सरकार से बड़ा तोहफा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
लोस चुनाव 2019 से पहले मोदी सरकार किसानों को कई तरह से राहत देने की तैयारी कर रही है. इसमें कर्जमाफी के साथ बड़ा वित्तीय पैकेज भी शामिल हो सकता है.बुधवार को पीएम मोदी ने कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की थी. इस बैठक में कृषि क्षेत्र की बदहाली के लिए जिम्मेदार कारकों पर समाधान भी सुझाए गए. सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार नये साल पर कर्जमाफी, लागत पर दी गयी छूट, ऋतु बंधु योजना जैसे प्रोत्साहनों की घोषणा कर सकती है.
