'जम्मू-श्रीनगर' रूट पर हवाई यात्रा सुविधा बंद, जोखिम में केंद्रीय सुरक्षा बल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 31 अगस्त के बाद 'दिल्ली-श्रीनगर-दिल्ली' और 'श्रीनगर-जम्मू-श्रीनगर' रूट पर एयर कोरियर सर्विस (सस्पेंशन) रोक दी है। गौरतलब है कि दो साल पहले 'पुलवामा' में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद जम्मू-कश्मीर में जवानों के सड़क मार्ग से गुजरने वाले 'काफिले' पर रोक लगा दी गई थी। सुरक्षा बलों को हवाई मार्ग से आने-जाने की सुविधा प्रदान की गई।
