प्रचंड बहुमत के बाद केंद्र ने SC से राफेल डील समीक्षा याचिकाओं को खारिज करने की मांग की
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
लोकसभा चुनाव में BJP ने प्रचंड बहुमत हासिल करने बाद शनिवार को केंद्र सरकार ने SC में लिखित जवाब देते हुए राफेल डील मामले से जुड़ी याचिकाओं को खारिज करने की मांग की है. SC को लिखित जबाव में सरकार ने कहा कि राफेल मुद्दे पर पुनर्विचार याचिका तुच्छ आरोप और निराधार अटकलों पर आधारित है. आगे कहा कि किसी भी हस्तक्षेप से वायुसेना की कार्यप्रणाली पर प्रभाव पड़ सकता है. सरकार ने CAG की रिपोर्ट का भी हवाला दिया.
