टीएमसी सांसद शांतनु सेन के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव लाएगी सरकार, ये है वजह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Rstv
सरकार और विपक्ष के बीच खासी तकरार हुई। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव जैसे ही पेगासस मुद्दे पर बयान देने खड़े हुए, तृणमूल सांसद शांतनु सेन ने मंत्री वैष्णव के हाथ से पेपर लेकर फाड़ दिया। उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी है। सरकार केंद्रीय मंत्री के हाथ से कागजात छीनने के मामले में टीएमसी सांसद शांतनु सेन के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव लेकर आएगी।
