पंजाब में कोरोना मृतकों के परिवारों को सरकार देगी 50 हजार रूपए का मुआवजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस महामारी के दौरान मारे गए आम लोगों के परिजनों को राहत देते हुए पचास हजार रुपये के मुआवजे का एलान किया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र की ओर से जारी निर्देशों पर कार्रवाई शुरू करते हुए सभी जिला उपायुक्तों को पत्र जारी करके उनके जिलों में कोरोना से मारे गए लोगों का ब्योरा मंगा लिया है।
