मेघालय में राज्यपाल सत्यपाल मलिक के काफिले पर हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मेघालय की राजधानी शिलांग में मंगलवार को कर्फ्यू के दौरान हिंसा की ताजा घटना सामने आई। राज्यपाल सत्यपाल मलिक को असम में हवाई अड्डे पर छोड़कर आ रहे उनके काफिले पर अज्ञात उपद्रवियों ने पत्थरों से हमला कर दिया। राजभवन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्यपाल दिल्ली के लिये विमान में सवार हुए और सुरक्षित वहां पहुंच गए हैं। हमले में कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
