असम के बाद गुजरात सरकार ने किसानों के 650 करोड़ रुपये के बिजली बिल को किया माफ
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: abc.net.au
मंगलवार को मप्र, छ्त्तीसगढ़ में किसानों की कर्ज माफी ऐलान के बाद असम में भी किसानों का 25 फीसदी कर्ज माफ कर दिया गया है. वहीं अब गुजरात में भी 6.22 लाख किसानों के 650 करोड़ रुपये के बिजली के बिल को माफ कर दिया गया है. राज्य सरकार के ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल ने कहा कि जहां IPC की धारा 124 व 135 के तहत बिजली चोरी या बिल न जमा करने पर किसानों की बिजली लाइनें काट दी गई थी, अब उन्हें 500 रुपये फीस लेकर वापस जोड़ दिया जाएगा.
