गुजरात सरकार ने इस साल न्यायिक विभाग को 1,740 करोड़ रुपये आवंटित किए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुजरात सरकार ने इस साल राज्य के न्यायिक विभाग को 1,740 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मुख्यमंत्रियों और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ये जानकारी दी। पिछले पांच सालों में लंबित मुकदमे तेजी से निपटाने के लिए सरकार ने हाईकोर्ट के परामर्श से 378 न्यायाधीशों की नियुक्ति की। सरकार ने पिछले 5 वर्षों के दौरान 48 फैमिली कोर्ट को मंजूरी दी।
