किसान अंदोलन पर सनी देओल की चुप्पी बनी मुसीबत, उनके क्षेत्र के लोग करने लगे ट्रोल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हालिया गुरदासपुर से बीजेपी सांसद एक्टर सनी देओल ने अपने कोरोना संक्रमित होने को लेकर ट्वीट किया था। वहीं सनी ने अभी तक केंद्र सरकार के विवादित कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर चुप्पी साध रखी है। ऐसे में उनकी चुप्पी किसानों के सपोर्टर्स और खासतौर पर पंजाब के लोगों को खासी अखर रही है। इसी वजह से उनके कोरोना वाले ट्वीट पर ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
