गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन, एक आवाज पर थम जाता था पूरा राज्य
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: tv9hindi
राजस्थान के दिग्गज गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला का 30 मार्च की रात निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे। किरोड़ी का इतना दबदबा था कि एक आवाज पर राज्य थम जाता था। किरोड़ी ने गुर्जरों को आरक्षण दिलाने के लिए 2007 के दौरान राजस्थान में बड़ा आंदोलन किया था। बीजेपी की सदस्यता हासिल करने वाले किरोड़ी सिंह बैंसला गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रमुख भी रहे थे।
