गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल, पंजाब चुनाव से 13 दिन पहले मिली राहत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: True Scoop News
हरियाणा सरकार ने दुष्कर्म और हत्या के केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी गई। पंजाब विधानसभा चुनाव से 13 दिन पहले अब वह सुनारिया जेल से बाहर आ सकेगा। दरअसल, डेरा सिरसा का पंजाब की कई विधानसभा सीटों पर प्रभाव है। इसे चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है।
