राम रहीम की 21 दिन की पैरोल आज खत्म, सुनारिया जेल लाया जाएगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजायाफ्ता राम रहीम की 21 दिन की पैरोल आज खत्म हुई और आज उसे गुरुग्राम पुलिस कड़ी सुरक्षा में लेकर रोहतक की सुनारिया जेल लाया जाएगा। जेल परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी हुई। प्रदेश सरकार ने 7 फरवरी को उसे तीन हफ्ते की पैरोल दी थी। पैरोल का वक्त राम रहीम ने गुरुग्राम स्थित डेरे में बिताया। उसकी पैरोल की अवधि रविवार को पूरी हुई।
