उत्तराखंड के गर्वनर बने गुरमीत सिंह, बनवारीलाल पुरोहित को मिली अहम जिम्मेदारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को उत्तराखंड के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अब लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार मिला। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
