ज्ञानवापी मामला: कोर्ट में आज पेश होगी सर्वे रिपोर्ट! मुस्लिम पक्ष पर कार्यवाही में रोक लगाने का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
ज्ञानवापी स्थित श्रृंगार गौरी व अन्य विग्रहों के सर्वे और अधिवक्ता आयुक्त को हटाने के मामले में मंगलवार को वकीलों ने दलीलें दीं। बहस में वादी पक्ष ने ज्ञानवापी परिसर के अंदर तहखाने तक सर्वे की मांग को दोहराया। बुधवार को सुनवाई के दौरान अधिवक्ता आयुक्त अजय मिश्रा की भूमिका पर निर्णय लिया सकता है। साथ ही अब तक हुए सर्वे की रिपोर्ट भी कोर्ट में प्रस्तुत हो सकती है।
