ज्ञानवापी मस्जिद मामला: रोजाना पूजा की अर्जी समेत तीन याचिकाओं पर हुई सुनवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Anytvnews
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद उसमें मुस्लिमों का प्रवेश रोकने समेत अन्य मांगों लेकर दायर याचिका की सुनवाई आज पहली बार फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई। इस दौरान कोर्ट ने दोनों पक्ष समेत सभी पक्षकारों को वाद की प्रति उपलब्ध कराने को कहा। आज चार बजे अदालत का आदेश आएगा। विश्व वैदिक सनातन संघ की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री गोंडा निवासी किरन सिंह व दो अन्य ने ये याचिका दाखिल की है।
