ज्ञानवापी मस्जिद मामला: सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी जिला न्यायालय में ट्रांसफर किया केस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में कराए गए वीडियो सर्वेक्षण के खिलाफ मामले में सुनवाई हुई। इसमें कोर्ट ने वाराणसी सिविल कोर्ट की ओर से दिए गए वीडियो सर्वेक्षण के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया और मामले सिविल कोर्ट से जिला न्यायालय में ट्रांसफर करने का आदेश दिया। ऐसे में अब इस मामले की सुनवाई वाराणसी के जिला न्यायाधीश करेंगे। तब तक शिवलिंग मिलने वाली जगह की सुरक्षा बरकरार रहेगी।