ज्ञानवापी मस्जिद मामला: जिला अदालत में आज की कार्यवाही पूरी, 26 मई को अगली सुनवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में आज की कार्यवाही पूरी हो चुकी है। मामले की अगली सुनवाई अब 26 मई को होगी। दरअसल, प्रतिवादी पक्ष चाहता है कि सबसे पहले मुकदमे की पोषणीयता पर सुनवाई हो। ताकि तय हो सके कि मुकदमा सुनने लायक है या नहीं। जबकि वादी पक्ष चाहता है कि अभी तक की कार्यवाही पर सुनवाई पहले हो। ताकि इसके आगे कोई निर्णय हो सके।
