मोहम्मद अली जिन्ना को पहला प्रधानमंत्री बनाया जाता तो देश का बंटवारा नहीं होता- ओमप्रकाश राजभर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: 4pm
उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर बड़ा ही चौकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि जिन्ना को भारत का पहला प्रधानमंत्री बनाया गया होता तो देश का बंटवारा नहीं होता। बता दें कि राजभर की यह टिप्पणी उनके चुनावी सहयोगी और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के जिन्ना के समर्थन में की गई टिप्पणी के बाद आई है।