x

हैती के नए प्रधान मंत्री के रूप में एरियल हेनरी ने संभाला पदभार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: reuters

हैती के नए प्रधान मंत्री के रूप में एरियल हेनरी ने पदभार संभाला। दो सप्ताह पहले राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की हत्या के बाद हैती की सुरक्षा में सुधार करने और चुनाव आयोजित कराने के वचन के साथ उन्होंने पदभार संभाला। 7 जुलाई को मोइस की हत्या के बाद से अराजकता चरम पर है। ऐसे में देश में स्थिरता लाना एरियल हेनरी सरकार के आगे एक प्रमुख समस्या बनकर उभरी है।