यूपी में बीती रात आधा दर्जन आईपीएस अफसरों के तबादले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी में आधा दर्जन वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले हुए। मानवाधिकार में डीजी गोपाल लाल मीणा सीबीसीआईडी के डीजी बनाए गए। डीजी जेल आनंद कुमार फायर सर्विस के डीजी बनाए गए। उन्हें जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला। ईओडब्ल्यू के डीजी राजेंद्र पाल सिंह प्रशिक्षण निदेशालय के डीजी बनाए गए। राजकुमार विश्वकर्मा को ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त चार्ज मिला। एडीजी रेणुका मिश्रा एसआईटी एडीजी और सीबीसीआईडी में एडीजी आरके स्वर्णकार भर्ती बोर्ड में एडीजी बनाए गए।
