इमरान खान एक असहाय प्रधानमंत्री, पाक में नहीं बचा संविधान और लोकतंत्र- हामिद मीर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि इमरान खान एक असहाय प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि देश के मीडिया कर्मचारियों में डर का माहौल बढ़ रहा है। मीर ने कहा कि देश में मीडिया कर्मियों पर जिस तरह से हमले हो रहे हैं उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके देश में सिर्फ नाममात्र के लिए ही लोकतंत्र रह गया है। यहां संविधान नाममात्र रह गया है।
