दुनियाभर में 488 पत्रकारों का हुआ उत्पीड़न, चीन में मिले सर्वाधिक 127 मामले- रिपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
2021 में पत्रकारों के उत्पीड़न और उन्हें हिरासत में लेने के 488 मामले दर्ज हुए। इनमें सर्वाधिक 127 मामले चीन में दर्ज हुए। हांगकांग समेत चीन में इन पत्रकारों को हिरासत में लिया गया। चीन लगातार पांचवें साल सूची में सबसे ऊपर रहा। 'रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स' ने कहा कि वह 1995 से पत्रकारों के उत्पीड़न का रिकॉर्ड रखता है। म्यांमार में 53, वियतनाम में 43 और बेलारूस में 32 पत्रकारों को हिरासत में लिया गया।
