मतदाता बहिष्कार के बीच ईरान का राष्ट्रपति पद संभालने के लिए रईसी तैयार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
ईरान में शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी रहा। ईरान में इस्लामी क्रांति के बाद 8वां राष्ट्रपति चुना जाएगा। मौजूदा राष्ट्रपति हसन रूहानी की जगह देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई के कट्टर समर्थक के पक्ष में फैसला आ सकता है। कट्टरपंथी माने जाने वाले न्यायपालिका के पूर्व प्रमुख इब्राहिम रईसी की जीत तय हो सकती है। ओपिनियन पोल में भी रईसी को प्रबल उम्मीदवार बताया गया।
