हरीश रावत बोले- सिद्धू सलाहकारों को हटाएं, वर्ना हाईकमान बरतेगा सख्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों की टिप्पणियों पर कांग्रेस हाईकमान के तेवर कड़े हुए। पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने सिद्धू से कहा कि वे अपने सलाहकारों को तुरंत हटाएं। अगर सिद्धू ऐसा नहीं करेंगे तो हाईकमान खुद सख्त फैसला लेगा। सलाहकार सिद्धू के निजी हैं, न कि कांग्रेस के। वो अगर सलाहकारों को नहीं हटाते तो हाईकमान सिद्धू के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है।
