हैरी और मेगन को किंग चार्ल्स की ताजपोशी का न्योता, परिवार से नहीं हैं अच्छे संबंध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Standard
किंग चार्ल्स ने अपनी ताजपोशी में प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल को इनवाइट किया है। हैरी और मेगन 2020 में ब्रिटेन के शाही परिवार को छोड़ अमेरिका में बस चुके हैं। प्रिंस हैरी अपनी किताब में आरोप लगा चुके है कि उनकी मां डायना की मौत के बाद चार्ल्स ने उन्हें गले तक नहीं लगाया था। हैरी और मेगन ने बकिंघम पैलेस पर नस्लभेद के आरोप लगाए थे।
