हैरी और मेगन के बेटा और बेटी बनाए गए नए प्रिंस और प्रिंसेस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के बेटे आर्ची माउंटबेटन-विंडसर तकनीकी रूप से अब एक राजकुमार हैं। उनकी छोटी बहन, लिलिबेट 'लिली' माउंटबेटन-विंडसर भी एलिजाबेथ की मृत्यु व अपने दादा चार्ल्स, प्रिंस ऑफ वेल्स के सिंहासन पर बैठने के बाद राजकुमारी बनने की हकदार हैं। ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स हैरी और मेगन मर्केल को उनके राजशाही दर्जे में कोई बदलाव नहीं दिखेगा।
