भारतीय मूल के हर्षवर्धन सिंह लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, रिपब्लिकन पार्टी से करेंगे दावेदारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
भारतीय मूल के इंजीनियर हर्षवर्धन सिंह ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होने का ऐलान किया है। वह निक्की हेली और विवेक रामास्वामी के बाद भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति हैं, जिन्होंने 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए रिपब्लिकन पार्टी में अपनी दावेदारी पेश की है। ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर हर्षवर्धन ने ये जानकारी दी है। उन्होंने चुनाव आयोग में नामांकन भी कर दिया है।