मनोहर ने शाह को सौंपी किसान आंदोलन की रिपोर्ट, विज ने की नड्डा से मुलाकात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Standard
हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें किसान आंदोलन में हो रही आपराधिक घटनाओं की रिपोर्ट सौंपी। मनोहर बोले- किसी भी स्थिति में प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। दूसरी तरफ, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर विज ने कहा कि हमारी इस पर कोई बात अब तक नहीं हुई।
