हरियाणा सीएम का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल, दिए गए जांच के आदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल हुआ। इसमें पता भी हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास का है। डेथ सर्टिफिकेट उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी हुआ है। जैसे ही मामला सामने आया यूपी प्रशासन ने जांच के आदेश दिए। सर्टिफिकेट मनोहर लाल खट्टर पुत्र हरबंश लाल के नाम से 2 फरवरी 2023 को जारी किया गया है। सर्टिफिकेट में मृत्यु तारीख 5 मई 2022 बताई गई।
