हरियाणा में 'गोरखधंधा' शब्द प्रतिबंधित, नहीं होगा इस्तेमाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा में गोरखधंधा शब्द प्रतिबंधित हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मुताबिक, अनैतिक प्रथाओं के लिए आमतौर पर उपयोग किए जाने वाले 'गोरखधंधा' शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। निर्णय गोरखनाथ समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद लिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने इस शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया था। इस शब्द के नकारात्मक अर्थ निकालने से संत गोरखनाथ के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंची।
