आरएसएस की गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे सरकारी कर्मचारी, खट्टर सरकार ने प्रतिबंध हटाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा में अब सरकारी कर्मचारी आरएसएस की गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। हाल ही में हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने इससे प्रतिबंध हटाया है। हालांकि, सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को चेताया भी है कि राजनीतिक गतिविधियों में उनकी संलिप्तता व सक्रियता स्वीकार्य नहीं है। वे राजनीति में सक्रिय किसी संगठन के साथ नहीं जुड़ सकते, न ही घर पर किसी दल, संगठन या मार्चे का झंडा लगा सकेंगे जो राजनीति कर रहा हो।
