हरियाणा सरकार ने दी कोरोना प्रतिबंधों में ढील, 50 प्रतिशत क्षमता से खुल सकेंगे सिनेमा हॉल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
हरियाणा सरकार ने कोरोना वारयस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण बढ़ी संक्रमण के रफ्तार के कम होने को देखते हुए शुक्रवार रात को प्रतिबंधों में ढील देने का ऐलान किया है। इसके तहत अब सभी सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे। इसी तरह कक्षा 10वीं से 12वीं के स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को भी 1 फरवरी से खोला जा सकेगा। हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।