हरियाणा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज, कमल गुप्ता और देवेंद्र बबली लेंगे शपथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज होगा। हालांकि मंत्रिमंडल में परिवर्तन नहीं होगा। भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता और जजपा विधायक देवेंद्र बबली आज शपथ लेंगे। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शाम चार बजे दोनों नए मंत्रियों को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रदेश में गठबंधन सरकार बनने के 2 साल 2 महीने और एक दिन बाद दो नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है।