हरियाणा राज्यसभा चुनाव: हारे कांग्रेस के अजय माकन, बीजेपी के पंवार, निर्दलीय कार्तिकेय जीते
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India ahead news
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में बीजेपी-जेजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस नेता अजय माकन को हराया। दूसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा के कृष्ण लाल पंवार ने जीत दर्ज की। कांग्रेस के पोलिंग एजेंट बीबी बत्रा ने कहा- कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी के प्रत्याशी को वोट नहीं डाला। इसलिए अजय माकन की हार हुई। बिश्नोई को पार्टी से निकालने के लिए उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द करने की कवायद शुरू होगी।
