x

हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट का लिव-इन में रह रहे जोड़े को सुरक्षा मुहैया कराने से इनकार

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

आधुनिकता की दौड़ में युवाओं में परिजनों की इच्छा के खिलाफ लिव-इन में रहने का चलन बढ़ता जा रहा है। इसी बीच हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट ने ऐसा करने वालों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, परिवार से सुरक्षा की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने लिव-इन में रह रहे जोड़े को सुरक्षा देने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं कोर्ट ने लिव-इन को नैतिक और सामाजिक रूप से अस्वीकार्य करार दिया है।