क्या बागियों में आई दरार? मुख्यमंत्री ठाकरे के संपर्क में शिंदे खेमे के 20 विधायक- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
शिवसेना से बगावत कर गुवाहाटी में डेरा डाले बैठे एकनाथ शिंदे खेमे में दरार पड़ने की खबरें आ रही हैं। सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, शिंदे खेमे के करीब 20 विधायक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के संपर्क में हैं। हालांकि, अभी तक इनके नाम सामने नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि बागी विधायकों में से कुछ शिंदे खेमे के भाजपा के साथ जाने को लेकर असहज हैं।