हसमुख अधिया गुजरात के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार नियुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी को सफलतापूर्वक लागू करने का श्रेय पाने वाले पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव हसमुख अधिया को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। उन्हें 2018 में पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया था। सरकार ने गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड के पूर्व सीएमडी एसएस राठौड़ को भी मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया है।
