नए यूनिफार्म लॉ पर आज कर्नाटक में होगी सुनवाई, हिजाब पहनीं प्रदर्शनकारी छात्राओं के सामने भगवा पहने स्टूडेंस ने की नारेबाजी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कर्नाटक में स्कूल-कॉलेजों में लड़कियों के हिजाब पहनने पर विवाद बढ़ा। उडुपी में आज सुबह छात्राओं ने हिजाब पहनकर कॉलेज में प्रदर्शन शुरू किया तो भगवा दुपट्टे पहने छात्र उनके सामने आए। इसके बाद कॉलेज प्रोफेसर्स ने मामला संभाला। आज मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। सीएम बसवराज बोम्मई ने शांति बरतने की अपील की। 5 छात्राओं ने नए यूनिफार्म लॉ का विरोध करते हुए याचिका दायर की थी।
