हेकानी जाखलू बनीं नगालैंड की पहली महिला विधायक, राज्य बनने के 60 साल बाद बना इतिहास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की हेकानी जाखलू ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। नगालैंड को राज्य का दर्जा मिलने के 60 साल बाद पहली बार वहां कोई महिला विधायक बनी है और हेकानी जाखलू के नाम ये उपलब्धि दर्ज हुई है। वह दीमापुर तृतीय सीट से जीती हैं। हेकानी जाखलू ने एजेटो झिमोमी को हराकर नगालैंड में इतिहास रच दिया है। उन्हें 2018 में नारी शक्ति पुरस्कार भी दिया गया था।
