हेलीकॉप्टर क्रैश में नेपाल के पर्यटन मंत्री सहित 6 लोगों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: IANS
बुधवार को नेपाल के पर्यटन मंत्री रबिंद्र अधिकारी समेत 6 अफसरों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर नेपाल के ताप्लेजुंग जिले में क्रैश हो गया. गृह सचिव ने बताया कि एयर डायनेस्टी हेलीकॉप्टर में रबिंद्र अधिकारी के अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय के सचिव युबराज दहल, पर्यटन बिजनेस से जुड़े आंग त्सरिंग शेरपा, सुरक्षाकर्मी अर्जुन घिमरे, बिरेंद्र श्रेष्ठ और एक दूसरा शख्स सवार थे. पुलिस ने हादसे की वजह हेलिकॉप्टर का काठमांडु स्थित एयरपोर्ट टावर से संपर्क टूट जाना बताया.
